Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : रोटरी सदस्यों का दो दिनी बिहार-झारखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : रोटरी सदस्यों का दो दिनी बिहार-झारखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड-बिहार रोटरी क्लब के सदस्यों का दो दिनी प्रशिक्षक कार्यशाला गुरुवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की गई। समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की परि संकल्पना भाव से कोडरमा रोटरी ने कार्यक्रम की मेजवानी की। इसमें 200 से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में भावी दो वर्षों में सेवा के क्षेत्र में रोटरी के द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। यह प्रशिक्षण सिर्फ रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। इसमें बिहार झारखंड और बंगाल के प्रशिक्षक ट्रेनिंग देने के लिए आए हुए थे। रोटरी क्लब के वरिष्ठ पूर्व मंडलाध्यक्ष कोलकाता के देवाशीष मित्रा, पटना से विवेक कुमार, धनबाद से संदीप नारंग, राजन गंडोत्रा, बोकारो से महेश केजरीवाल,रांची से जोगेश गंभीर, मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर,नवनिर्वाचित मंडल प्रमुख शिव प्रकाश बगड़िया, समाजसेवी शंकर लाल चौधरी, रोटरी कोडरमा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव अमर कुमार और मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। पहले दिन के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण अध्यक्ष अजय अग्रवाल और दूसरे दिन चेयरमैन कुमार पुजारा ने स्वागत भाषण दिया। पंजीकरण, आवास, आवागमन में व्यवस्था में निवर्तमान अध्यक्ष रितु सेठ, कैलाश चौधरी, मनीष पेरीवाल, संदीप सिन्हा, संजीव अग्रवाल, ज्योति पुजारा, नवीन आर्य, विकास सेठ, आरती आर्य, अमर कुमार, नवीन पांड्या, रोहित कुमार, नवीन जैन और राजेन्द्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आभार प्रकट किया जबकि संचालन महेश दारुका ने किया। रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा यूथ विंग का गठन: रोटरी कोडरमा के यूथ विंग का गठन हुआ। इसमें शैलेश दारूका, गौरव पुजारा, प्रतीक जैन, मनीष गंगवाल, आशीष खेतान, आशीष छाबड़ा, मनीष पेडीवाल, सनी कुमार, मनीष अग्रवाल सोनू और ईशान जैन इसके संस्थापक सदस्य बने।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,082