Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे लोग
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर आज दिनांक-10.11.2022 को विभिन्न प्रखंडो के चयनित पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के मसमोहना, कोडरमा प्रखंड के जरगा, जयनगर प्रखंड के रूपायडीह एवं नगर परिषद् झुमरी तिलैया के वार्ड नं. 21 एवं 22 में आयोजन किया गया। साथ ही लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के तरीकों से अवगत कराया गया ताकि अपनी आवश्यकतानुसार लोग योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसके अलावे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर शिकायतों का निष्पादन व आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अलावे सभी पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम के तहत योग्य लाभुकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सोना सोबरन धोती सारी योजना की जानकारी व लाभ लेने के तरीकों से सभी को अवगत कराया गया, ताकि योग्य लाभुकों योजना के लाभ से लाभान्वित हो सके। लाभुकों के बीच कंबल, पेशन स्वीकृति पत्र, जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कल यहां लगेगा सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह, जयनगर प्रखंड के तेतरोन एवं नगर परिषद् झुमरी तिलैया के वार्ड नं. 23 एवं 24 में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान उपरोक्त के अलावा संबंधित नोडल अधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य एवं पंचायत के अन्य गणमान्य तथा प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,814