Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : एचडीएफसी बैंक का एटीएम काट ले भागे अपराधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : एचडीएफसी बैंक का एटीएम काट ले भागे अपराधी
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ स्थित 7 मील चौक से अपराधी एचडीएफसी बैंक का एटीएम काट कर ले उड़े। घटना की सूचना देने दो कर्मी बुधवार को  थाना पहुंचे। जहां घटना की चर्चा सुनते ही थाना प्रभारी कर्मियों पर भड़क उठे। अंततः कर्मियों को बगैर मामला दर्ज कराये बैरंग वापस लौट जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद बड़ी चालाकी के साथ एटीएम रूम का शटर गिराकर दो ताले जड़ दिये।एटीएम लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। एटीएम रूम के शटर में ताला बंद देख चर्चा का विषय बना। जब कंपनी के लोगों को जानकारी हुई तो 25 अक्टूबर को कई लोग विष्णुगढ़ पहुंचे ।पहले अपने कई स्थानीय वर्करों से इस बाबत जानकारी जुटायी। जब अपने सारे लोगों ने शटर में ताला बंद करने के बाबत अपने हाथ खड़े कर लिए तब अंततः सटर में लगे दोनों ताले को तोड़ डाला गया। ताला तोड़कर जब एचडीएफसी कंपनी के मैकेनिक और अधिकारीअंदर पहुंचे तब उनके होश फाख्ता हो गये। चूंकि अपराध कर्मी शटर को बंद करने के पूर्व एटीएम मशीन काट कर ले गए थे। घटना मामले की जानकारी मौके पर पहुंचे लोगों ने एचडीएफसी के ऊपर के अधिकारियों को दी। पुनः शटर बंद कर 25 अक्टूबर को वापस लौट गये। 9 नवंबर को एचडीएफसी के पुनः दो कर्मी विष्णुगढ़ पहुंचे। घटना से संबंधित मामला दर्ज कराने थाना गये। संजोग बस थाना प्रभारी राम नारायण सिंह से उनकी भेंट हो गयी। घटना का सिलसिलेवार जानकारी थाना प्रभारी ने दोनों कर्मियों से हासिल की। जैसे ही उन्हें यह पता चला कि 25 अक्टूबर के पूर्व एटीएम चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है आपे से बाहर हो गये। दोनों कर्मियों को फटकार लगायी। कहा कि इतने दिन कहां सोये थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,706