Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : ट्रक ने हाइवा को मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र के एनएच 100 झुमरा तिलैया में ट्रक दुर्घटना में चालक और उप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे की है। जानकारी के मुताबिक ट्रक सरिया लेकर ट्रक गिरिडीह से हजारीबाग आ रहा था। इसी दौरान सड़क के किनारे खड़े एक हाईवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही कुबरी जमुआ निवासी चालक सचिन यादव (30) और उपचालक राजकुमार यादव (18) की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को शव को निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर की सहायता से ट्रक के अगले हिस्से को काट कर शव को निकाला गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,787