Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी भवन में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का आठवां अधिवेशन 12 से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी भवन में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का आठवां अधिवेशन 12 से
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का आठवां दो दिवसीय अधिवेशन मारवाड़ी भवन में होगा। इसकी शुरुआत 12 नवंबर को होगी। पहले दिन राज्य से जुड़े विषयों जैसे संगठन विस्तार और मजबूती आदि मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। दूसरे दिन 13 नवम्बर को अधिवेशन का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल करेंगे। जबकि समापन समारोह के अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रोवीसी पवन पोद्दार और धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अधिवेशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल पदभार ग्रहण कर शपथ लेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,203