Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार कोयला-बालू समेत हर मोर्चे पर फेल : भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार कोयला-बालू समेत हर मोर्चे पर फेल : भाजपा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों के बजाय प्रदेश की सत्ता पर काबिज यह सरकार कोयला, बालू, गिट्टी के कालाबाजारी, तुष्टीकरण एवं ट्रांस्फर-पोस्टिंग में व्यस्त है। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। घेराव के बाद भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सांसद सुनील सिंह ने महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं और हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों के बजाय प्रदेश की सत्ता पर काबिज हेमंत सरकार कोयला, बालू, गिट्टी के कालाबाजारी, तुष्टीकरण एवं ट्रांस्फर-पोस्टिंग में व्यस्त है। उन्होंने हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण एवं भय का वातावरण प्रदेश में होने का भी गंभीर आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि रोजी-रोटी पर आफत के साथ-साथ आज प्रदेश में मां-बहनों की सुरक्षा पर भी संकट आ गया है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत अन्य नेताओं द्वारा भाजपाइयों को पटक-पटक कर मारने के बयान पर भी उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोई चूड़ी नहीं पहने हैं, गठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्री को समय आने पर पुरजोर और समुचित जवाब दिया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,869