Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ : शराब लदा स्कॉर्पियो पकड़ाया, दो संलिप्त भेजे गये जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : शराब लदा स्कॉर्पियो पकड़ाया, दो संलिप्त भेजे गये जेल
विज्ञापन
टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अनुज उरांव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जीटी रोड से सटे नववाडीह स्थित एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो पकड़ा गया जिसमें शराब से लदा हुआ था। उसमें दो लोग सवार थे। 1 बलराम सिंह पिता राजेंद्र सिंह साकिन बूढ़ाचांच थाना बगोदर जिला गिरिडीह 2 विकास भुइया पिता मनोज भुइया साकीन कथंबा थाना चौपारण जिला हजारीबाग के निवासी हैं। इनको भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार अवैध शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही थी। जिसकी भनक पुलिस को लगी और उस पर छापेमारी कर सफलता प्राप्त किया। पूरी खबर को सुनने से साबित होता है कि शराब को जीटी रोड के माध्यम से बिहार ले जाकर बेचा जाता था। जिससे शराब तस्करों को काफी मुनाफा होता होगा। लेकिन इन के मंसूबों पर विष्णुगढ़ पुलिस ने पानी फेर दिया है। छापेमारी दल में शामिल 1 अनुज उरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिष्णुगढ़ 2 राम नारायण सिंह पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी 3 प्रशांत कुमार मिश्र 4 अभिषेक कुमार सिंह 5 संत कुमार पाठक एवं थाना के अन्य रिजर्व गार्ड भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,039