रांची। अरगोड़ा स्थित FCI गोदाम में 32 लाख 46 हजार रुपए का अनाज बर्बाद हो गया। बर्बादी के लिए गोदाम के तत्कालीन प्रभारी रामचंद्र पंडित को जिम्मेवार ठहराया गया है। जिला आपूर्ति विभाग ने रामचंद्र पंडित से बर्बाद अनाज की राशि वसूली का निर्देश दिया था। रामचंद्र पंडित ने उक्त राशि जमा नहीं की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम के तत्कालीन प्रभारी रामचंद्र पंडित के खिलाफ अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।