Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अधर्मी के हाथ राज होने से परेशान है राज्य की जनता : रघुवर दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अधर्मी के हाथ राज होने से परेशान है राज्य की जनता : रघुवर दास
विज्ञापन
टीम एबीएन, बुंडू/ रांची। झारखंड प्रदेश खनिज संपदा का सबसे धनी प्रदेश है। मेरे शासनकाल में सभी वर्गों के साथ न्याय विकास शांति सद्भावना युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। लेकिन अधर्मी की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता बदहाल है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही। वह बुंडू प्रखंड के तूजू गांव में चार दिवसीय अखंड महायज्ञ और समाजसेवी नेपाल दास द्वारा निजी फंड से गांव के प्रवेश द्वार एवं सड़क निर्माण का उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कर्मचारी-अधिकारी बेलगाम हैं। प्रदेश की जनता धर्म और कर्म करने वाले भाजपा सरकार को चाहती है। गायत्री महायज्ञ के बारे बोलते हो उन्होंने कहा भारत धर्म परायण अध्यात्मिक देश है। गायत्री मंत्र मन की शांति मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम से गांव प्रदेश और देश में शांति समृद्धि होती है। उन्होंने आगे कहा, मेरे 5 वर्ष के शासन में राज्य की जनता अमन चैन में थी। सड़क-बिजली विकास कार्यों के अलावा रोजगार के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुआ था। पलायन पर रोक लगी थी। राज्य में हिंसा की घटना खत्म सी हो गई थी। लेकिन इस प्रदेश के वर्तमान सरकार की राज में शासन नाम की चीज नहीं रह गई है। जनता का काम करने के बजाए खुद को बचाने में लगी है। मौके पर राष्ट्रीय पुस्तकालय सलाहकार समिति के सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजाराम महतो ने कहा रघुवर दास के शासन में प्रदेश में की जनता में खुशहाली की चेहरा झलकती थी। लेकिन वर्तमान समय हेमंत सरकार के राज में जन विरोधी कार्य और अधर्म के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने तूजो गांव के प्रशंसा करते हुए कहा गायत्री महायज्ञ के आयोजन से गांव में नशा पान, दुराचारी का भाव दूर होता है। प्रत्येक गांव में इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम कर राज्य समृद्धि के दिशा में लोगों को कार्य करना चाहिए। मौके पर उत्तर प्रदेश शांतिकुंज से आये सभी महात्माओं का रघुवर दास ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश उरांव, पूर्व प्राचार्य लोहरा महतो, कपिल महतो, लक्ष्मण सिंह मुंडा, चौधरी महतो, दिलेश्वर कोइरी, सिंग राय दास, धीरज कुमार महतो, चितरंजन महतो, मनोज कुमार, प्रोफेसर भूतनाथ प्रमाणिक, महिंद्र प्रसाद, शंभुनाथ सिंह मुंडा, साधु दास, कमलाकांत महतो के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे। नेपाल दास की कार्यक्रम में सराहना किया गया। बुंडू समाजसेवी नेपाल दास ने निजी कोष प्रवेश द्वार एवं गांव में बिगड़े सड़क का निर्माण करने पर ग्रामीणों एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सरकार के द्वारा सम्मानित होना चाहिए भाजपा की ओर से भी सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,249