झारखंड
एसआर डीएवी पुंदाग बना ओवरआल उपविजेता
ABN Bureau
•
09 Nov, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, क्लस्टर ।।। के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग समापन हो गया, जिसमें 26 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने जूडो, कराटे, वुशू, ताईकोंडू, बॉक्सिंग, हैंड बॉल, कबड्डी, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि खेल प्रतियोगिताओं में जोर आजमाइश की। इनमें एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया। इन प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग की टीम जूडो बालक-बालिका विजेता, कराटे बालक-बालिका विजेता, ताइक्वांडो बालक-बालिका विजेता, बॉक्सिंग बालक-बालिका विजेता, वूशु बालक-बालिका उपविजेता, हैंडबॉल बालक उपविजेता रही।
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद का भी महत्त्व बहुत बढ़ गया है। खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं। वे विभिन्न खेलों में जोर आजमाइश करके अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने डीए नेशनल स्पोर्ट्स के आयोजन के लिए डीएवी सीएमसी के प्रधान आर्यरत्न पद्मश्री पूनम सूरी तथा निदेशक डॉ जेपी सूर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल शिक्षक आशीष जायसवाल, रितु रानी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
समापन समारोह में भी एसआर डीएवी के बच्चों ने मनमोहक ड्रिल प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कारणों से विद्यालय में दीपावली की खुशी दुगुनी हो गई। विद्यार्थियों ने दीया तथा घट पेंटिंग करके, तोरण तथा रंगोली बनाकर, गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके दीपावली मनायी। प्राचार्य ने सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन