टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव के निकट मंगलवार को दो ट्रक के बीच आमने सामने टक्कर में एक चालक की मौत मौके पर हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे की समय एक ट्रक बेंगाबाद की ओर से आ रहा था, तो दूसरा गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोनबाद के निकट उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एक वाहन के चालक की मौत हो गयी जिसकी पहचान कैलाश के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी को निकाला। मृतक कैलाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।