Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झरपो पंचायत भवन सचिवालय प्रांगण में शिविर क्षेत्र की जनता से छल व अभद्र व्यवहार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झरपो पंचायत भवन सचिवालय प्रांगण में शिविर क्षेत्र की जनता से छल व अभद्र व्यवहार
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के झरपो पंचायत भवन सचिवालय प्रांगण में आये दिन प्राइवेट संस्थानों को सरणागत मिल जा रही है। जिसके कारण भोले भाले जनता को भुक्तभोगी होना पड़ रहा है। बता दें कि बहेरा आश्रम आंख अस्पताल चौपारण से कर्मी गणो ने झरपो पंचायत भवन में सोमवार को शिविर लगाया। जहां कोई बैनर अस्पताल का नहीं लगाया गया था। क्षेत्र के जनता से संबंधित अस्पताल के बारे पूछताछ करने पर कर्मियों ने फटकार लगाते हुए। मान हानि केश करने की धमकियां दी और कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड कब का बन्द हो गया। इसमें किसी प्रकार का कोई इलाज अब संभव नहीं है। लेकिन एनाउंसमेंट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने क्षेत्र में अस्पताल के नियमों से अवगत नही करवाया। बल्कि निःशुल्क इलाज को लेकर हल्ला बोल किया। जिसे सुन ग्रामीणों ने स्थल पर पहुंचा और मनमानी तरीके से इलाज के शुल्क (रुपये) सुनकर मायूस वापसी अपने घर को लौट गये। एवं नाराजगी जाहिर किया। और कहा कि पंचायत भवन सरकारी संस्थान है यहां किसी भी स्थिति में मिथ्या बोलकर शिविर नहीं लगाया जाये। झरपो पंचायत के मुखिया शिबुप्रसाद सोनी को जानकारी मिलने पर पंचायत भवन सचिवालय प्रांगण पहुंचे और अस्पताल कर्मियों को डाट फटकार लगाया एवं क्षेत्र के जनता ने दुबारा मिथ्या एनाउंसमेंट नहीं करने को अपील किया। मौके पर सुरेंद्र सोनी, लक्ष्मण प्रसाद, मो मियां, मो सीता देवी, कंचन देवी, बसन्त राम, सीताराम प्रसाद, बंशी महतो, किशुन महतो, नरेश प्रसाद, सुनीता देवी, कविता देवी, बालेश्वर कुमार, मुकेश कुमार, नीरज प्रसाद, शंकुतला देवी, लखिया देवी, यशोदा देवी, होरिल राम, सुरेश प्रसाद, महावीर महतो, संदीप कुमार समेत अन्य सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,928