Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपाइयों की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपाइयों की बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया। झारखंड सरकार के अनैतिक एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल रैली एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा टाटीझरिया मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय टाटीझरिया में मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप पांडेय मौजूद थे। बैठक में राज्य सरकार का भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही, जनविरोधी नीति, घूसखोरी और विफल प्रशासन के खिलाफ 10 नवंबर दिन गुरुवार को टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना, प्रदर्शन और रैली निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एमके पाठक, कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, संतोष मंडल, परमेश्वर प्रसाद यादव, रजनीकांत चौधरी, अर्जुन राणा, अजय सिंह, बोधी महतो, कौलेश्वर मिश्रा, अनिल प्रसाद, बिनोद महतो ने कहा कि राज्य सरकार सभी मामलों में विफल रही है। चारों ओर भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेईमानी एवं सरकार के नाकामी ही दिख रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम विफल है। लोगों से सिर्फ आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,031