Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हुई खेलकूद प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को इंद्रा पंचायत के करमा बेड़ा में नव प्राथमिक मध्य विद्यालय और आंगनबाड़ी शिक्षा विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिता बिरसा फुटबॉल मैदान में करायी। जिसके मुख्य अतिथि मुखिया राधिका देवी और विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया दशरथ महतो, शिक्षक शंकर मुर्मू थे। इस खेल प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी के बच्चे, नव प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बिस्कुट दौड़, 75 मीटर दौड़, बाधा दौड़, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, मेढ़क दौड़, कंगारु दौड़, 100 मीटर दौड़, मटका फोड़ खेल प्रतियोगिता शामिल थे। मुखिया ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का आयोजन होने से गांव के बच्चों का सर्वांगीण और मानसिक विकास होता है तथा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इसलिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मौके पर शीतल टुडू, अनुराग मुर्मू, फागु सोरेन, पतिलाल सोरेन, रामदेव सोरेन, झरी मांझी, विश्वनाथ मांझी, मनीष मुर्मू, धानो मांझी, जूनस मुर्मू सहित कई शिक्षक, अभिभावक और स्कूली बच्चे-बच्चियां शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,157