Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेपीएससी में 213वां रैंक लाकर अमन बना सहायक अभियंता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेपीएससी में 213वां रैंक लाकर अमन बना सहायक अभियंता
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव। जेपीएससी में 213वां रैंक लाकर प्रखंड के कांडतरी पंचायत स्थित सोनपुरा निवासी पिता विशेश्वर महतो एवं माता मेघनी देवी का द्वितीय पुत्र अमन कुमार एसडीओ सहायक अभियंता पद पर सफलता हासिल की। सफलता हासिल करने के बाद अमन कुमार का गांव पहुंचने पर मुखिया पारसनाथ महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी के साथ फूल- माला एवं मिठाई खिलाकर भव्य रूप से स्वागत किया। शिवाडीह गेट से गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए सोनपुरा तक जुलूस निकाला गया। हजारीबाग से जैसे ही अमन कुमार शिवाडीह गेट के पास वाहन से उतरे की माता -पिता एवं पूरा ग्रामीण मिठाई खिलाते हुए फूल माला पहनाते हुए सभी लोग भावुक हो गये। अमन की प्राथमिक शिक्षा सोनपुरा गांव से ही हुई थी। जबकि माध्यमिक परीक्षा आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव एवं मैट्रिक प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव से 2010 में पास की। 2012 में आईएससी बिहार के दरभंगा जिला से उत्तीर्ण होने के बाद 2013 में बीआईटी सिंदरी में दाखिला लिया। तत्पश्चात आईआईटी कानपुर से एमटेक किया है। जेपीएससी सिविल इंजीनियरिंग वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट का फॉर्म 2019 में अप्लाई किया और सफलता 2022 में मिली। अमन का माता पिता साधारण किसान हैं। स्वागत के दौरान जिप सदस्य सुनीता देवी, उपप्रमुख वचनदेव कुमार, कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, पूर्व जिप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, पंसस रंजीत चौबे, उपेंद्र प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पूर्व पसस बासमती देवी, लालदेव महतो, भवानी प्रसाद, सुधीर चौबे, जय हिंद कुमार, भोला दांगी सहित भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,504