Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान 348 बोतल अवैध शराब पकड़ाया, चालक गिरफ्तार

रामगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान 348 बोतल अवैध शराब पकड़ाया, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ के मांडू थाना गंट के पास एच-33 रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 348 बोतल अवैध शराब जब्त की है। मांडू थाना प्रभारी मनीदीप के अनुसार, रामगढ़ की तरफ से चार पहिया वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस को देख वाहन चालक ने गाड़ी को पीछो घुमा लिया। वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने वाहन को पकड़ा और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के पीछे की सीट एवं कार की डिक्की में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। इन बोतलों की संख्‍या 348 पाई गई। गिरफ्तार तस्कर 25 साल का हरि गोप है। वह बोकारो का रहने वाला है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.