Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लालू की तरह जेल के अंदर-बाहर होगा सीएम हेमंत का ठिकाना : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लालू की तरह जेल के अंदर-बाहर होगा सीएम हेमंत का ठिकाना : बाबूलाल मरांडी
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तरह जेल के अंदर और बाहर होते रहेंगे। मरांडी ने राज्य की हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड में आयोजित आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव भी सरकारी सम्पतियों की लूट की थी उसका नतीजा है कि आज बुढ़ापे में वो जेल में है। कभी बाहर आते है तो कभी अंदर जाते है। यही हस्र हेमंत सोरेन के साथ भी होने वाली है। मरांडी हेमंत सरकार के तीन साल के कार्यकाल में झारखण्ड में हुई भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार इस राज्य में बनी है तब से लेकर आज तक इस राज्य में विकास के काम ठप्प है। सरकारी अधिकारी हो या राज्य की पुलिस सभी मिलकर सरकार के संरक्षण में राज्य को लूटने में ब्यस्त है। पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना लेकिन यहां हो रहा है उसका उल्टा। पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है अगर कोई गरीब शिकायत करने जाता है तो उसके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला, बालू, पत्थर की चोरी तो हो ही रही है अब तो यह भी देखा जा रहा है कि इनलोगों को अगर कोई जमीन पसंद आ जाता है तो उस जमीन को भी लूट ले रहे हैं। लूट की शिकायत डीसी, सीओ, एसपी तक नहीं सुन रहे है क्योंकि उन्हें भी ऊपर से आदेश है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,782