Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सोरेन बहुत जल्द कहलायेंगे पूर्व सीएम : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सोरेन बहुत जल्द कहलायेंगे पूर्व सीएम : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखण्ड के कार्यक्रम में शामिल हुए। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड प्रदेश के इस सबसे पिछड़े प्रखण्ड में सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च में इतनी बड़ी संख्या में आप सभी अपनी आक्रोश ब्यक्त करने के लिए अपने घर से बाहर आये उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री कहलायेंगे। प्रकाश ने हेमन्त सरकार की विफलताओं पर बोलते हुए कहा कि राज्य की सरकार अपने मेनिफेस्टो में झूठे वादे करके राज्य की जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आते ही 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे, अगर नहीं दे पाए तो स्नातकों को प्रति माह 5 हज़ार एवम स्नात्कोत्तरो को 7 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। किसानों के 2 लाख तक का लोन माफ किया जायेगा।किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। उन्होंने सवालिए लहजे में पूछा कि क्या किसी भी एक किसान के लोन को माफ किया गया या फिर उनको मुफ्त में बिजली दी गई है। राज्य की वर्तमान सरकार ने एक भी अपने वादे को पूरा नही कर पायी है।उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गयी जब भाजपा की पूर्व की सरकार के द्वारा राज्य के आदिवासी, पिछड़े को अनुबंध पर जो नौकरी दी गयी थी उसे भी छिनने का कार्य इस सरकार ने किया है। प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सोरेन जी शायद आपको अपना वादा याद नहीं होगा लेकिन राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को सब याद है। राज्य की जनता हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोशित है। जनता अब राज्य के जल जंगल जमीन को लूटते हुए नही देख सकती।कहा कि हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम किया है। एक जिला में एक हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। बहन बेटियां अब अपराधियों और गुंडों से अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। तीन वर्षों में 5 हजार से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं घटी है। कहा कि मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती दी है। भाजपा जब तक यह सरकार हट नहीं जाती तबतक आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,264