Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

2 किलो अफीम लेकर बिहार जा रहे तस्कर गिरफ्तार, नकदी सहित कई सामान बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2 किलो अफीम लेकर बिहार जा रहे तस्कर गिरफ्तार, नकदी सहित कई सामान बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा/ रांची। अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 30 ग्राम अफीम व तस्करी का एक लाख रुपये के साथ गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से होंडा साइन मोटरसाइकिल व विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल जब्त किये गये हैं। हंटरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के पास से थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने सभी तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों तस्कर वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के सलैया गांव के रहने वाले हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम का खेप लेकर तस्कर तस्करी के लिए हंटरगंज के रास्ते बिहार जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान ही बाइक से जा रहे तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया और वाहन की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान प्रदीप यादव, मुकेश यादव व विकास कुमार यादव नामक तस्करों के पास से अफीम व तस्करी में प्रयुक्त एक लाख रुपया नगद समेत अन्य सामान जब्त किया गया हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पुराना अपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,041