टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। चोर-उच्चकों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। घरों और दुकानों के बाद अब उनका सॉफ्ट टारगेट विद्यालय बनता जा रहा है। नई घटना उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय इंगुनिया की है जहां जल्द ही स्मार्ट क्लास प्रारम्भ होना था और कम्यूटर की कई सेट आ चुका था। क्लास प्रारम्भ भी नही हुवा और उचक्के लगभग 1 लाख बत्तीस हजार का कम्प्यूटर सेट उड़ा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब आज भी कुछ सामान आया और उसे रखने स्टोर रूम में भेजा गया। बडी बात है कि सीढ़ी पर लगा हुवा ग्रिल का ताला नहीं टूटा है बल्कि उसे चढ़ कर अंदर जाया गया और काटून में सील बंद कम्प्यूटर सेट व अन्य सामग्री को उड़ा ले गए। चोरी की सूचना थाना प्रभारी को दी गयी, जिसके बाद एसआई अमित कुमार ने विद्यालय पहुंच कर मुआयना कर जानकारी ली। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा ने घटना के संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी तथा जांच कर कार्रवाई की मांग की।