टीम एबीएन, रांची। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में देखा जा सकेगा। कोलकाता स्थित खगोल विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची में मंगलवार को शाम 5:03 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद 9 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा।
चंद्र ग्रहण दोपहर 2:39 बजे से शाम 6:19 बजे तक देखने को मिलेगा। इस बीच दोपहर 3:46 बजे से शाम 5:12 बजे तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। राज्यवासियों को चंद्रोदय के बाद ग्रहण दिखाई देगा। इस तरह रांची में शाम 5:03 बजे से 5:12 बजे तक कुल 9 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6:19 तक बनी रहेगी।