टीम एबीएन, रांची। सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग एवं ज्योतिर्विज्ञान विभाग में सत्र 2022-24 के प्रथम समसत्र आरंभ करने के लिए एक परिचयात्मक सभा की गयी। जिसमें विभागाध्यक्षा प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने छात्रों का स्वागत करते हुए संस्कृत में नानाविध संभावनाओं से परिचय कराया तथा सर्वतोभावेन समुन्नति हेतु शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ उषा टोप्पो, डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ धीरेन्द्र कुमार दुबे, एसके घोषाल, जागन्मय विश्वास और मुरारी मंडल विभागीय शिक्षक उपस्थित हुए। सभा का संचालन धर्मवीर आर्य ने किया।