टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। ईरगा पंचायत के क्रिकेट मैदान में उज्ज्वल स्मृति क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मुकाबला देवरिया और मेजबान ईरगा टीम के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम 32 रनों से विजय हुई । देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। इरगा की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 112 रन ही बना सकी। देवरिया टीम ने 32 रनों से फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी अपने नाम किया। देवरिया टीम के बल्लेबाज चंदन सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। चंदन सिंह को मैन आॅफ दा मैच पुरस्कार दिया गया तथा मैंन आॅफ दा सीरीज पंकज का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर की भूमिका योगेन्द्र कुमार और राज खान ने निभाई। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमो ने भाग लिया था। विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार नगद पुरस्कार तथा रनरअप टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये नगद पुरुस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सदर प्रखंड के उपप्रमुख सह समाजसेवी रविकांत सिंह ने दोनों टीमो को बधाई देते हुए कहा कि आप दोनों टीमो की खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बहुत अच्छी खेल दिखाई । मैच आयोजनकर्ता युवकों को भी बधाई देते हुए कहां की आपने कड़ी मेहनत के साथ इस टूर्नामेंट को सफल किया है ऐसा टूर्नामेंट का आयोजन हमेशा होनी चाहिए। इरगा पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने दोनों टीमो को बधाई देते हुए कहा कि खेल में एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम हारती है। लेकिन हारने वाले टीम को कभी मायूस नही होना चाहिए और कड़ी मेहनत करनी चाहिए कि अगले टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम करे । उन्होंने कहा कि इरगा पंचायत में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बनाही खेल मैदान और बढ़वार खेल मैदान को मनरेगा और 15वें वित्त आयोग से सुंदरीकरण किया जायेगा, जिसकी स्वीकृति किया जा चुका है। टूर्नामेंट में समाजसेवी रामचंद्र ठाकुर, अमन गुप्ता, बसंत कुमार रवि, प्रदीप कुशवाहा, भुनेश्वर यादव, अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, सचिव मिलन कुमार कोषाध्यक्ष अताउल्लाह खान, मनीष कुमार, सचिन कुमार, महावीर यादव, अप्पू यादव, लाल, सौरभ, राज खान सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।