Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : कार-ट्रक की भिड़ंत में बाल-बाल बची दो लोगों की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : कार-ट्रक की भिड़ंत में बाल-बाल बची दो लोगों की जान
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही थाना क्षेत्र के एनएच 33 चरही स्थित शिव सुशीला नर्सिंग होम के समीप कार और ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार दो लोग बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार सोमवार को मारुति डिजायर (जेएच 24 ई/1694) रांची से हजारीबाग जा रही थी। इस कार में दो लोग सवार थे। चरही में विपरीत दिशा दिशा से आ रही तर्क ने जोरदर टक्कर मारते हुए भाग निकला। कार जाकर डिवाइडर में जाकर टकरा गई। दुर्घटना होने के उपरांत आगे का एयर बैग खुल गया। उस पर सवार डालमिया कंपनी के पदाधिकारी रूपक सिंह और चालक मनीष बाल-बाल बचे। दोनों को एक खरोंच तक नहीं आई। चरही घटना स्थल पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया। भागे हुए ट्रक की तलाश किया जा रहा है। बताया जाता है कि ट्रक चरही के किसी मालिक की है। लेकिन लोग बताने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,026