Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : 98.5% लाकर नवीन बना बीएम मेमोरियल का स्कूल टॉपर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : 98.5% लाकर नवीन बना बीएम मेमोरियल का स्कूल टॉपर
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के ठाकुर मोहल्ला रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बीएम मेमोरियल स्कूल मैं 2022-23 सेशन का अर्धवार्षिक परीक्षा फल आज जारी किया गया। परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। सभी बच्चे व अभिभावक अपना परीक्षा फल प्राप्त कर उत्साहित हुए। वही कक्षा 7 का नवीन कुमार 98.5 प्रतिशत लाकर स्कूल टॉपर बना। वही दूसरे स्थान पर 94% कक्षा नौ की छात्रा शालू कुमारी रही। तीसरे स्थान पर कक्षा 7 की छात्रा अर्चना कुमारी 93%, चौथे स्थान पर कक्षा 9 का छात्र दिव्यांशु राज 92%, पांचवें स्थान पर कक्षा 4 की छात्रा मिष्टि प्रिया 90%, छठे स्थान पर कक्षा 6 के छात्र प्रिंस कुमार 90% लाकर शिक्षक व अभिभावकों का मान सम्मान बढ़ाया। इसके अलावा सभी कक्षा के छात्र छात्राओं का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि आप सभी छात्र छात्राएं हमारे देश के भविष्य हैं। आगे उन्होंने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन शिक्षा है शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता। मौके पर उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा, विद्यालय शिक्षा चेयरमैन रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,537