झारखंड
भ्रष्ट नीतियों की सरकार कुंडली मारकर विराजमान : मनोज यादव
ABN Bureau
•
07 Nov, 2022
•
7 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर भारतीय जनता पार्टी बरही इकाई के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव एवं प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 नवम्बर 2022 को राज्य सरकार के भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही, जनविरोधी निति, प्रखंड विकास कार्यालय, अंचल कार्यालय में भारी घूसखोरी तथा विफल प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय जन प्रदर्शन भगवती मंदिर बरही स्थित भाजपा कार्यालय से निकलकर प्रखंड मैदान में पुरे दम खम के साथ निकालने का निर्णय लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश एवं ऊर्जा भरते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड में आमजनों को प्रखंड विकास कार्यालय, अंचल कार्यालय में लाल फीता शाही का सामना करना पड़ रहा है। गरीबों को मिलने वाले खाद्य अनाज विचौलियों के माध्यम से ट्रक में भर भर कर बेच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरही में किसी की मनमानी नहीं चलने दिया जायेगा। कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वो अमीर हो या गरीब। उन्होंने कहा कि बरही में 11 नवंबर को भारी जन प्रदर्शन किया जायेगा व जनता को इंसाफ दिलाया जायेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्ट नीतिओं को लेकर झारखंड सरकार में कुंडली मारकर विराजमान है। जहां भ्रष्टाचार और कालाबाजारी चरम पर हैं। झारखंड की आम जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। आने वाले समय में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जायगी। जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि जबसे हेमंत सरकार आई है चारो ओर भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेईमानी एवं सरकार के नाकामी साफ दिखाई दे रहा है। कहा कि वर्तमान विधायक के द्वारा कोई जनहित के कार्य नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन अवैध कारोबार जरूर फल फुल रहा है। बरही विधानसभा में हम सभी को कमर कसकर सरकार के नाकामियों का विरोध करना है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बिल्कुल फीसडी साबित हो रहा है, जनता का कोई सुध नहीं लिया जा रहा है। अफसर अपना फोटो सूट कराने में व्यस्त है। जनता अब जागरूक हो चुकी है, इनकी मनमानी एंव गुंडागर्दी बरही विधानसभा में नहीं चलने दिया जायेगा। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया मंगल देव यादव, पंस स प्रतिनधि विनोद यादव, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, पूर्व मुखिया टेकलाल यादव, मुखिया शमसेर आलम, उप मुखिया मनोज उपाध्याय, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी रामचंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, मुखिया प्रतिनिधि मो मंसुर, मुखिया प्रतिनिधि राजन यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, उप मुखिया बालेश्वर यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, गोपाल राणा, इन्दर देव ठाकुर, राजेश केशरी, राजकुमार केशरी, जानकी यादव, अशोक यादव, ब्रह्मदेव यादव, महेंद्र यादव, सुभाष यादव, शिवनंदन यादव, प्रदुमन सिंह, रामाधीन यादव, राधेश्याम सिंह, मानितोष यादव, वीरेंद्र सिंह, रघुनाथ मोदी, अर्जुन मोदी, नरेश यादव, अमित सिंह उर्फ छोटू, जीतेन्द्र ठाकुर, सचिन यादव, ज्योतिष यादव, ज्योतिष सिंह, विशाल यादव, गुलाब यादव, कार्तिक यादव सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन