Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 87
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झाविमो को पिरामिड की तरह रखना चाहते हैं स्पीकर : बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झाविमो को पिरामिड की तरह रखना चाहते हैं स्पीकर : बाबूलाल
विज्ञापन
रांची। मानसून सत्र के पहले दिन हंगामें की भेंट चढ़े सदन की कार्यवाही के लिए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर पर दोषारोपण कर दिया। उन्होंने कहा कि झाविमो का भाजपा में मर्जर को स्पीकर मिस्र के पिरामिड की तरह रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब झाविमो से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं और उनको मान्यता मिल सकती है, तो नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर स्पीकर क्यों चुप हैं? ऐसे में विधायकों की नाराजगी बढ़ना स्वभाविक है। जब नाराजगी बढ़ती है तो लोग आंदोलन करने के लिए उतरते हैं।
विज्ञापन