Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

निर्वाचन आयोग से राज्यपाल के अनुरोध की प्रति मांगी : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निर्वाचन आयोग से राज्यपाल के अनुरोध की प्रति मांगी : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गहराते राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि उन्होंने लाभ के पद के मामले में दूसरी राय को लेकर राज्यपाल रमेश बैस के अनुरोध की प्रति निर्वाचन आयोग से मांगी है। इससे पहले 27 अक्टूबर को बैस ने कहा था कि उन्होंने मामले में दूसरी राय मांगी है। उन्होंने दावा किया था कि झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है। उन्होंने मामले में लंबित अपने निर्णय की ओर इशारा करते हुए यह बात कही थी। सोरेन ने मीडिया से कहा, मैंने लाभ के पद के मामले में अपने वकील के माध्यम से राज्यपाल रमेश बैस के दूसरी राय के अनुरोध की एक प्रति निर्वाचन आयोग से मांगी है। उन्होंने कहा, वकील ने मेरी ओर से कहा है कि निर्वाचन आयोग राज्यपाल द्वारा किये गये दूसरे अनुरोध के आधारी पर कोई राय देने से पहले निष्पक्ष और प्रभावी सुनवाई का अवसर प्रदान करेगा। भाजपा ने लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने 25 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल को अपना फैसला भेजा था, जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।
विज्ञापन