Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा के अभय का चयन अंडर 16 झारखण्ड क्रिकेट टीम में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा के अभय का चयन अंडर 16 झारखण्ड क्रिकेट टीम में
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा के विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी के अभय कुमार सिंह झारखंड अंडर 16 क्रिकेट टीम में चयनित हो गए है। आपको बताते चले कि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए क्रिकेट की ऊंचाइयों को छूने के लिए ये पहला कदम है जो खिलाड़ी का निरंतर बेहतर प्रदर्शन ही उसके उज्जवल भविष्य का निर्धारण करता है। कोडरमा के सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को यह विश्वास है आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाकर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन करेगा। कोडरमा जिले मे निर्मित विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी में अभय पिछले 2 वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभय कुमार सिंह से पूर्व चंदन सिंह अविनाश कुमार और अमित कुमार ने भी विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर झारखंड स्टेट क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई थी। विनीत स्पोर्ट्स गार्डन क्रिकेट एकेडमी की स्थापना सन 2000 में हुई थी। तब से लेकर आज तक जिला के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए क्रिकेट एकेडमी सदा तत्पर्य रहा है।वर्तमान में इस एकेडमी को विशाल सूद चला रहे हैं।
विज्ञापन