Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : वार्ड 11 की पार्षद रंजू सिंह ने किया कंबल वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : वार्ड 11 की पार्षद रंजू सिंह ने किया कंबल वितरण
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वार्ड 11 के लोग पार्षद रंजू सिंह द्वारा इस योजना के तहत कई तरह के लाभ ले रहे हैं। साथ ही रांची में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और सभी को मालूम है कि शहर में काफी कड़ाके की ठंड पड़ती है। शहर में कई बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग ऐसे हैं जिन्हें ठंड के मौसम में काफी परेशानी होती है, जिसे देखते हुए सरकार आपके द्वार योजना के तहत रांची वार्ड 11 की पार्षद श्रीमती रंजू सिंह ने बुजुर्ग एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। वितरण वार्ड के विभिन्न मोहल्लों विशेष कर कांटा टोली क्षेत्र के असहाय ,कमजोर ,बुजुर्ग, जरूरतमंदों के बीच किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशियों से खिल रहे थे। मौके पर पार्षद रंजू सिंह ने कहा वार्ड 11 के कुछ बस्तियों में काफी बुजुर्ग कमजोर जरूरतमंद लोग रहते हैं। ऐसे में शीतलहर और ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कर रही हूं ताकि लोग रात्रि में राहत महसूस कर सकें। मौके पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि यह सामाजिक कार्य है जिसे मिलकर करने की जरूरत है। पूर्व पार्षद अभय सिंह ने कहा की बुजुर्गों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सुखद अनुभूति देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी सदाम कुरैशी ने सहयोग किया। कंबल वितरण में पूर्व पार्षद अभय सिंह, मुजीब कुरैशी, सबनम मुजीब, पार्षद सहयोगी सदाम कुरैशी, फरहाद कुरैशी, मुमताज, अफजल सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी वार्ड पार्षद के सहयोगी सदाम कुरैशी (7979705461) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,055