टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। शनिवार को एनआईटी जमशेदपुर में 12वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा के स्टील एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन और आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन आरके बेहरा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में छात्रों के बीच कुल 1037 डिग्रियां बांटी गई, जिनमें अंडर ग्रेजुएट के 643, पोस्ट ग्रेजुएट के 366 और पीएचडी के कुल 28 छात्र शामिल रहे। दीक्षांत समारोह में कुल 671 छात्र शामिल हुए। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर बदलाव लाकर भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की जिम्मेदारी आप लोगों पर है। आज विश्व की इकोनॉमी रसिया और यूक्रेन के वार की वजह से डगमगाई है। ऐसे में आपको खुद को खड़ा करना है। आनेवाला 30 साल महत्वपूर्ण है विश्व के लिए, इसमें हमारी टेक्नोलॉजी ही हमें आगे रख सकती है। गोल्ड मैडल पानेवाली अंडर ग्रेजुएट सिविल ब्रांच टॉपर हंसा कुमारी ने कहा कि वे आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है, जिसकी तैयारी ये कर रही है। इन्होंने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। वही पोस्ट ग्रैजुएट एमसीए टॉपर दिव्यांशी अग्रवाल ने कहा कि वे फिलहाल अमेजॉन कंपनी में कार्यरत है। आगे क्रिएटिव वर्क करते हुए भविष्य में स्टार्टअप भी खुद का तैयार करेंगी। गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं ने जूनियर छात्रों से अपील किया कि वो अभी से क्रिएटिव और इनोवेटिव होकर तैयारी करे तो उनका भविष्य भी निश्चित रूप से उज्जवल होगा।