टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। आज दिनांक 05.11.2022 को झारखंड विधानसभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति सह माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र लोबिन हेंब्रम की अध्यक्षता में गोड्डा परिसदन में बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान आज उन्होंने तीन वर्षों के दरम्यान गोड्डा जिला अन्तर्गत आवंटित मद के अनुरूप किये जाने वाले व्यय के अलावा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके द्वारा पेंडिंग पड़े कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। निरीक्षण के दौरान गोड्डा कॉलेज गोड्डा के एससी एसटी छात्रावास के छात्रों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों में को निर्देश दिए गए कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल शौचालय एवं बिजली के प्रबंध किए जाएं ताकि छात्रों को अध्ययन करने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। निरीक्षण के दौरान छात्रों के द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित मामलों पर प्रकाश डाला गया, उनके द्वारा सहमति दी गई कि छात्रवृत्ति से संबंधित मामलों में हुए विसंगतियों को यथाशीघ्र दूर किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा महिला महाविद्यालय गोड्डा का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा हॉस्टल में रह रहे हैं छात्राओं की समस्याओं को सुना गया।
आदिवासी छात्रावास की छात्राओं ने बताया कि हमलोगों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।वहीं यहां पानी की भी समस्या है। साथ ही साथ हॉस्टल में जल जमाव हो जाता है। छात्राओं ने बताया छत के ऊपर से वाटर सीपेज होते हैं। इस पर एसटी-एससी, माइनोरिटी, ओबीसी वेलफेयर कमेटी के सभापति सह माननीय विधायक बोरियो विधान सभा क्षेत्र लोबिन हेंब्रम ने छात्राओं को समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया, माननीय विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने यह भी जानकारी दी कि आज हमने विभागीय बैठक भी की है, जिसमें अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि दो-तीन साल पुरानी जो विकास योजनाएं हैं और अभी अधूरी हैं उसे शीघ्र पूरा किया जाए साथ ही साथ नई योजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि समय पर छात्र एवं छात्राओं को को उसका लाभ मिल सके। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा अविनाश कुमार, सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।