Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : जिला समाहरणालय के समक्ष झामुमो महागठबंधन का धरना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : जिला समाहरणालय के समक्ष झामुमो महागठबंधन का धरना
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला समाहरणालय कोडरमा के समक्ष आज झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति कोडरमा के नेतृत्व मे महागठबंधन दलों के द्वारा एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया। महाधरना कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने एवं संचालन मनोज सहाय पिंकू कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया इस अवसर पर सैकड़ों धरनार्थियों एवं दर्जनों वक्ताओं ने महा धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार के गठन के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी समर्थित केंद्र सरकार सरकार को परेशान करने की नियत से केंद्रीय एजेंसियों एवं वर्तमान में झारखंड राज्यपाल के द्वारा षड्यंत्र रच कर परेशान कर रही है। झारखंड राज्य की जनता की भावनाओं के अनुरूप चल रही विकास कल्याणकारी योजनाओं को बाधित करने के इरादे से झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संबंध भेज कर विकास के मुद्दे से भटकाना चाहती है। वीरेंद्र पांडेय जिला सचिव, रविंद्र शांडिल्य पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कोडरमा, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, गंगा प्रसाद यादव, संजय पांडेय, इस्लाम अंसारी, बैजनाथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, श्यामदेव यादव, रामेश्वर यादव, जिला 20 सूत्री सदस्य निर्मला तिवारी, बीके मिश्रा, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, सिंह दीपक विश्वकर्मा, संजय साजन, मालती चंद्रा, अशोक कुमार, अशोक सिंह, रामेश्वर यादव, वीरेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर उमेश राम, संदीप पांडेय, कामेश्वर भारती, तारणी प्रसाद, छोटे लाल विश्वकर्मा, कांग्रेस पार्टी से रविशंकर यादव, आशीष पांडेय, संजय शर्मा, संजय सेठ, प्रदीप सिंह, विजय प्रसाद सिंह, गणेश स्वर्णकार, भोला दास, प्रभात कुमार राम, चांद आलम, शंभु शर्मा, महताब आलम, फैयाज केसर, मोहम्मद गुलजार, केसरी देवी महाधरना के बाद कोडरमा उपायुक्त को महामहिम राष्ट्रपति के नाम 3 सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा गया। केंद्र सरकार के इशारे से महामहिम राज्यपाल झारखंड मुख्यमंत्री झारखंड के खिलाफ षड्यंत्र रचना बंद करो एवं भारत निर्वाचन आयोग की भेजी गई अनुशंसा को सार्वजनिक करने में विलंब समाप्त करते हुए अभिलंब सार्वजनिक करने की मांग, दूसरा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुए घोटाले एवं लूट की जांच हो एवं प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बिना पक्षपात कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग, तीसरा भाजपा के इशारे पर केंद्र सरकार के मिलीभगत से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पक्षपात रवैया की जांच हो एवं झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करना बंद करने की मांग स्मार पत्र के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजी गयी। हस्ताक्षरित स्मार पत्र सपने के अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल रविंद्र शांडिल्य ने उपायुक्त से नगर पालिका में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को वापस करने को लेकर गठित टीम के आगमन पर चर्चा करते हुए इसकी जानकारी भी दी। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जल्द ही गठित टीम आयेगी और इसके लिए कार्यपालक दंडाधिकारी जयपाल सोय को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,136