झारखंड
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल की क्रिकेट जर्सी लांच
ABN Bureau
•
05 Nov, 2022
•
2 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। केडीसीए द्वारा आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल क्रिकेट टीम का जर्सी शनिवार को लांच हुआ। निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और पीटीआई कुंदन कुमार राणा ने जर्सी को लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। स्कूल की ओर से 19 सदस्य टीम का गठन किया गया है। इसमें आशीष कुमार कप्तान, आयुष कुमार, पृथ्वीराज सिंह, अमन कुमार सिंह, मोहम्मद इकराम उल अंसारी, अंकित कुमार यादव, सौरभ कश्यप, सक्षम कुमार, विपिन कुमार, विशाल कुमार, शौकत अली हसन, वंशम राज सिंह, शिवम कुमार, शिवांश कुमार पंडित, अभय कुमार, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार यादव, उज्जवल कुमार और ऋषिकेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। मौके पर एकेडमिक कोआॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, राकेश कुमार पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन