Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कल रामगढ़ की जनता को करोड़ों की सौगात देने आयेंगे सीएम हेमंत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल रामगढ़ की जनता को करोड़ों की सौगात देने आयेंगे सीएम हेमंत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच नवंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने रामगढ़ के चितरपुर में डीएवी ग्राउंड में पहुंचेंगे। सीएम यहां आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। सीएम रामगढ़ में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रजरप्पा मंदिर में दर्शन भी। इसको लेकर डीएवी ग्राउंड स्टेडियम को सजाया संवारा जा रहा है। टेंट और स्टेज तैयार कर लिये गये हैं। यहां सरकारी योजनाओं के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इधर, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ रजरप्पा स्टेडियम एवं मैदान का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, हेलीपैड, सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पंडाल और पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन