टीम एबीएन, रांची। दिनांक 5 नवंबर, 2022 को अपराह्न 2:30 बजे झारखंड की विश्व हिंदू परिषद इकाई ने एक प्रेस वार्ता रखी है। जिसका विषय हितचिंतक अभियान है। इसके वक्ता वीरेंद्र विमल, क्षेत्र मंत्री, विहिप होंगे। साथ ही इसमें पंचम सिंह, प्रांत अध्यक्ष, विहिप, डॉ बिरेन्द्र साहू, प्रांत मंत्री, विहिप, मनोज पोद्दार, हितचिंतक अभियान प्रांत प्रमुख और रंगनाथ महतो, हितचिंतक अभियान प्रांत सहप्रमुख भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी रांची विभाग के प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद (8340430634) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।