Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब्दुलरज्जाक मेमोरियल बीएड कॉलेज, इरबा के छात्रों ने कुलपति से की वसूली की शिकायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब्दुलरज्जाक मेमोरियल बीएड कॉलेज, इरबा के छात्रों ने कुलपति से की वसूली की शिकायत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अब्दुल रज्जाक मेमोरियल बीएड कॉलेज इरबा के छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से शिकायत की है कि कॉलज ने उनसे निर्धारित फीस से ज्यादा की राशि वसूली है और अन्य छात्रों से भी निर्धारित फीस से ज्यादा राशि मांगी जा रही है। कुलपति ने छात्रों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच करने की बात कही और छात्रों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे। कुलपति ने कहा कि अब्दुलरज्जाक मेमोरियल बीएड कॉलेज के पदाधिकारियों को तलब कर उनके साथ बैठक कर छात्रों की शिकायत की जांच की जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,823