टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 4.11.2022 को रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत पीजी विभागों के डीन, हेड की बैठक रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई :
1. पीजी नये सत्र 2022- 24 की कक्षाओं की शुरुआत 7.11. 2022 से होना है, जिसके अंर्तगत नये टाइम टेबल विभाग के नोटिस बोर्ड और छात्रों के व्हाट्सएप्प ग्रुप में साझा किया जायेगा।
2. सारे फैक्लटी का एक रिसर्च संबंधित डाटाबेस तैयार करना है जिसके लिए एक फॉरमेट जल्द ही साझा किया जायेगा।
3. यूजीसी निर्धारित घंटी के अनुसार शिक्षक अपने विभाग में क्लास लेंगे। कुलपति ने नये सत्र के छात्रों का स्वागत और इंडक्शन प्रोग्राम का भी सुझाव दिया।