Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विजेता शिवा विनायक को दी बधाई और शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विजेता शिवा विनायक को दी बधाई और शुभकामनाएं
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार के विजेता शिवा विनायक ने 3-4 नवम्बर को साइंस सिटी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में कुल 32 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों के बीच में अपनी प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर झारखण्ड का परचम लहराया है। शिवा विनायक संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के वर्ग नवमी का छात्र है। 28/10/2022 को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में शिवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसे राष्ट्रीय स्तर से प्रतिमाह 2000 रुपये की छात्रवृति दी जायेगी। शिवा की उपलब्धि पर डीईओ रांची, कमला सिंह, आकाश कुमार डीएसई रांची और सेमिनार प्रभारी अशोक प्रसाद सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,376