टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के मकुंदा गांव में चार नवंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी की अध्यक्षता में पंचायत कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज उरांव को अध्यक्ष प्रदीप उरांव को सचिव सोमरा उरांव को कोषाअध्यक्ष और तेतरा उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रखंड सचिव दानियाल लकड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल उरांव, बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि मिट्ठू उरांव, रामविलास उरांव, महमूद अंसारी, अजय उरांव, भादो उरांव, पेरो उरांव, तेतरा उरांव, विकाश उरांव, परदिप उरांव, अरविंद किशोर, सोमरा, सोहराई, मंगरा, मनोज, बुधराम आदि उपस्थित थे।