Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : एयर फोर्स के सेवानिवृत्त जवान की मौत, वाराणसी में अंतिम संस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : एयर फोर्स के सेवानिवृत्त जवान की मौत, वाराणसी में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर । एयरफोर्स का जवान अश्विनी कुमार तिवारी उर्फ लाला का मौत रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान गुरूवार की रात हो गया। मृतक जवान पलामू जिला बार के वरीय अधिवक्ता केदारनाथ तिवारी का पुत्र था। वर्तमान में मृतक अश्विनी रांची एजी आफिस में कार्यरत था। मृतक का शव मेदिनीनगर आवास पर पहुंचते ही मुहल्ले में शोक की लहर व्याप्त हो गया। मृतक जवान का अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया। मौत की सूचना मिलने पर मेदिनीनगर आबादगंज स्थित आवास पर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के महापौर अरूणा शंकर, उपमहापौर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, झामुमो के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार तिवारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, सचिव सुबोध कुमार, भाजपा नेता अमित तिवारी मजदूर नेता कमख्या नारायण पाण्डेय, जन्मेजय पांडेय, पप्पु साहु, अशोक दुबे, श्रीकांत मिश्र, सुनील गुप्ता, राजू सिंह, भाजपा नेता परशुराम ओझा श्रीकांत मिश्र जितेंद्र मिश्र सहित कई लोग पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,190