झारखंड
धनबाद : ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक की मौत
ABN Bureau
•
02 Sep, 2021
1 Views
विज्ञापन
धनबाद। धनबाद के कतरास में शुक्रवार को हुये गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी नीरज तिवारी के मौत हो जाने की खबर मिली है। वहीं घायल रौनक गुप्ता और रोहित गुप्ता का इलाज चल रहा है। अबतक जो बातें छनकर सामने आ रही है, उसके अनुसार गोलीबारी में घायल लोग पहले कुख्यात अमन सिंह गिरोह के लिए काम करते थे। किसी बात पर तनातनी और अनबन हो जाने के कारण गिरोह से अलग हो गये थे। आशंका जतायी जा रही है कि अमन सिंह गिरोह से जुड़े लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। अमन सिंह वर्तमान में होटवार जेल रांची में बंद है। मौके-ए-वारदात से पुलिस को कई खोखे मिले हैं।
विज्ञापन