Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : रिम्स में चार से छह नवंबर तक हृदय रोगियों के लिए फ्री हेल्थ कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : रिम्स में चार से छह नवंबर तक हृदय रोगियों के लिए फ्री हेल्थ कैंप
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के हृदय रोगियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य में हृदय चिकित्सा योजना के तहत ह्रदय रोग से पीड़ित मरीजों का प्रशांति मेडिकल सर्विस एंड रिसर्च फाउंडेशन राजकोट और अहमदाबाद में संचालित सत्य साईं अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा। इधर, राजधानी रांची के रिम्स में 4 से 6 नवंबर तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें सभी जिलों के हृदय रोगी पहुंचेंगे। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जायेगी और जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए गुजरात भेजा जायेगा। जिले के सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में हृदय रोगियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें सरकारी खर्च पर रांची रिम्स भेजा जायेगा। वहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 30 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इनमें से 18 गोविंदपुर, 6 बलियापुर और 6 टुंडी के मरीज हैं। धनबाद जिले से 75 मरीजों को भेजने का लक्ष्य है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि झारखंड हृदय चिकित्सा योजना हृदय रोगियों को इलाज का अवसर दे रही है। इसके तहत 3 से 65 साल के मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राशन कार्डधारी वैसे मरीजों का इलाज होगा, जो खुद से इलाज कराने में असमर्थ हैं। गरीब मरीजों का गुजरात में मुफ्त इलाज कराया जायेगा। साथ ही झारखंड सरकार आने-जाने और ठहरने के लिए 10 हजार रुपये अलग से देगी। रिम्स में जांच के दौरान मरीजों को राजकोट और अहमदाबाद में इलाज के लिए तिथि मिल जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,901