झारखंड
हजारीबाग नगर निकाय चुनाव : 36 वार्डों की लिस्ट जारी होने से कहीं खुशी तो कहीं गम...
ABN Bureau
•
03 Nov, 2022
•
8 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग में जल्द ही होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को 36 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। 36 वार्डों में 15 अनारक्षित महिला वार्ड दिया गया है। 16 वार्डो को अनारक्षित अन्य में रखा गया है। अनुसूचित जाति अन्य 02 वार्ड हैं। अनुसूचित जाति महिला 02 वार्डो को रखा गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति अन्य 01 वार्ड को रखा गया है। मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष पद पर शासन स्तर से आरक्षण निर्धारित किया जायेगा। वार्ड के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद दावेदारो में बेचैनी देखी जा रही है। कई प्रत्याशी लिस्ट से मायूस दिख रहे हैं, तो कई चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव प्रचार में जुट जायेंगे। सभी को आरक्षण लिस्ट का इंतजार था। कई जगह तो आरक्षण बदलने की स्थिति में दावेदार अपने संबंधियों जैसे पत्नी, भाई या रिश्तेदार के नाम से प्रचार करने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर वार्ड में आरक्षण बदलने से कई दावेदारों की किस्मत भी दांव पर लग सकती है।
36 वार्डों की सूची इस प्रकार है :
वार्ड संख्या- 01 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 02 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या-03 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 04 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 05 अनारक्षित कोटा, आने के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 06 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 07 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 08 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 09 अनुसूचित जाति कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 10 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 11 अनुसूचित जनजाति कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 12 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 13 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 14 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 15 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 16 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 17 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 18 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 19 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 20 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 21 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 22 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 23 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 24 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 25 अनुसूचित जाति कोटा, अन्य के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या- 26 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 27 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 28 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 29 अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 30 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 31अनारक्षित कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 32 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 33 अनुसूचित जाति कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 34 अनारक्षित कोटा, कोटा, अन्य के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 35 अनुसूचित जाति कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
वार्ड संख्या- 36 अनारक्षित कोटा, महिला के लिए आरक्षित।
विज्ञापन