चाईबासा : माओवादियों तक जरूरत का सामान पहुंचाने वाला धराया
ABN Bureau• 02 Sep, 2021
1 Views
विज्ञापन
चाईबासा। माओवादियों के लिए जरूरत का सामान लेकर जा रहे एक शख्स को पुलिस ने पकड़ा। उसके पास से बैट्री, प्लास्टिक, बैनर, मोबाइल, सुई, धागा, सेल्लो टेप समेत जरूरत का कई सामान बरामद हुआ। बैनर में कृषि कानून को रद्द करने, जनता पर युद्ध अभियान तत्काल बंद करने, फर्जी मुठभेड़ के दोषियों को सजा देने, भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने समेत कई बातें लिखी है। पकड़े गये शख्स ने अपना नाम गोमिया कोड़ा बताया। वह टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगड़ा का रहने वाला है। उसके पैकेट से 35 हजार कैश, तार, कटर, राशन सामग्री, पटाखा, बैंक में पैसा जमा करने की पर्ची मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तार रेंगड़ा स्कूल के पास से हुई।