टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। सीसीएल के प्रस्तावित चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के विस्थापित व प्रभावित गांवों में सी एस आर के तहत विकास कार्य के लिए दो-दो जल मीनार और रोड़ लाइट लगाने के लिए सर्वे किया गया जिसमें जोरदाग, चटीबारीयातु,नोवाखाप,पचडा गांव शामील है। परियोजना पदाधिकारी चंद्रगुप्त मनोज कुमार ने बताया कि सीएसआर से कई अन्य योजनाओं को इन गांवों में स्थापित किया जायेगा, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य, सड़क व चिकित्सा जैसी समस्या का समाधान हो पायेगा। इस सर्वे के दौरान खान प्रबंधक विवेक कुमार,सी एस आर अधिकारी मोहसिन रजा, मोहम्मद जहुर (क्षेत्रीय सचिव राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र) मौजूद थे।