टीम एबीएन, टाटीझरिया। भराजो पंचायत भवन में मुखिया स्वास्तिका कुमारी की अध्यक्षता में रोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें दीदीबाड़ी योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्य को जल्द समापन करवाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा ग्रामीणों को पंचायत को भृष्टाचारमुक्त बनाने का आग्रह किया। संस्था द्वारा बताया गया कि कौशल विकास कार्य को आपलोग करें। सब को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है। इसलिए आप अपने लड़कों-लड़कियों को प्रशिक्षण दिलवाकर अपने पैरों पर खड़ा करवायें। कार्यक्रम में रोजगार सेवक अरविंद कुमार, सुरेश रजक, उपेंद्र पांडेय, कौलेश्वर कुमार, अवधेश कुमार, सुरज कुमार, कृष्णा कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।