Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत को समन... ईडी और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ायी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत को समन... ईडी और भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ायी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में ईडी से पूछताछ के लिए समन जारी करने के मद्देनजर आज भाजपा और ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्री सोरेन को गुरुवार 11.30 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही इस बात का संकेत दिया जा चुका था, कि वे फिलहाल ईडी के बुलावे पर नहीं जा रहे हैं। श्री सोरेन आज दोपहर बाद रायपुर जायेंगे। जहां वे छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईडी की ओर से श्री सोरेन को समन जारी किए जाने की वजह से गुरुवार को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। श्री सोरेन को समन जारी किये जाने को राजनीतिक साजिश करार देते हुए जेएमएम कार्यकर्ताओं की ओर से आज राजधानी रांची में प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। इसके कारण भाजपा कार्यालय और राजभवन के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। झामुमो कार्यकर्ताओं का रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटान हुआ है। बिना किसी बुलावे पर मोरहाबादी मैदान पहुंचे जेएमएम कार्यकर्त्ता केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने साफ कहा है कि वे ईडी की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। उन्होंने इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इसका उचित प्लेटफॉर्म पर करारा जवाब दिया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,077