Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, 77 किलो गांजा जब्त

सिमडेगा : वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार, 77 किलो गांजा जब्त
विज्ञापन
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत बोलबा थाना की पुलिस को नशे के सौदागरों के विरूद्ध एक बार फिर बड़ी करवाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांजा की तस्करी में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं साढ़े 38 लाख रुपये के 77 किलो गांजा जब्त किया गया है। इस बाबत एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण अभियान के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान उक्त करवाई की गई। बोलबा थाना गेट पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन (जेएच 03 एस-6239) को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी रुकते ही उसमें सवार दो लोग तेजी से उतरकर भागने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने दोनों को दौड़कर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम मनीष कुमार साहू-सुंदरगढ़ निवासी तथा देवेंद्र सबर सम्बलपुर निवासी बताया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,821