Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जीएम संध्याकालीन कॉलेज, इचाक हजारीबाग के खिलाड़ी गिरिडीह के लिए रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जीएम संध्याकालीन कॉलेज, इचाक हजारीबाग के खिलाड़ी गिरिडीह के लिए रवाना
विज्ञापन
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में 3 और 4 नवंबर को होना है। जिसके लिए जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय के खिलाड़ियों को गिरिडीह के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार और सचिव शंभु कुमार ने रवाना किया।फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य विनय कुमार ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के द्वारा जितने भी कार्यक्रम होती है। उसमें हमारा महाविद्यालय हमेशा भाग लेने का कार्य करती है। जिससे महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों में उत्साह और कलाकृतियों को दिखाने का अवसर मिलता है।सचिव शंभु कुमार ने कहा कि हमेशा से जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय के जो भी विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए अपनी इच्छा जाहिर करते है हम उन्हे भरपूर मदद करते हैं। चाहे वह खेल जगत हो, सांस्कृतिक क्षेत्र हो, अभिनय का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र में जाना चाहते हैं उन्हें हम भरपूर मदद करने और उनके लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। खिलाड़ियों को रवाना करने में शिक्षक रंजन कुमार, रत्नेश कुमार राणा, दयानंद कुमार यादव, उमेश शर्मा, विनय कुमार मेहता एवं सभी शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन